फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two sides clashed, pelted stones, injuring more than six

Moradabad News: दो पक्षों की मारपीट, पथराव, छह से अधिक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed, pelted stones, injuring more than six
चंदौसी(संभल)। गांव करेला–करेली में रविवार सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव तक हो गया। अचानक भड़के इस विवाद में दोनों तरफ के छह से अधिक लोग घायल हो गए। पथराव में गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के शेर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उनका बेटा रवि घर के बाहर खड़ा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया और बचाव में आए परिजनों पर पथराव किया। दूसरे पक्ष के हमले में शेर सिंह की पत्नी वीरवती, भाभी सुराजवती और बेटी नीरज और बेटा रवि चोटिल हो गए। वहीं, वीरवती के सिर पर गंभीर चोट आने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के महेंद्र ने दावा किया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने उसके घर पर पथराव किया। इसमें महेंद्र के पिता डालचंद और बड़े भाई महेश घायल हुए। महेंद्र को अधिक चोट आने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed