फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two sides clashed in Mughalpura, three people injured in stone pelting

मुगलपुरा में दो पक्ष भिड़े, पथराव में तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Mughalpura, three people injured in stone pelting
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में जमीन के विवाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालबाग निवासी यासीन और शकील के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया, जिसमें यासीन और दूसरे पक्ष से शकील व अन्य एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुला लिया गया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed