फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two project enginers transfered

सीवर लाइन प्रोजेक्ट के दो परियोजना अभियंता ट्रांसफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
two project enginers transfered
मुरादाबाद। महानगर में सीवर लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट में लेटलतीफी का खामियाजा दो परियोजना अभियंताओं को उठाना पड़ा। उन्हेें बिजनौर और बांदा ट्रांसफर किया गया है। जलनिगम में चर्चा है कि दोनों अभियंताओं का ट्रांसफर प्रमुख सचिव की नाराजगी की वजह से हुआ है। तीन महीने पहले अपने दौरे के वक्त प्रमुख सचिव ने नालों के टैपिंग और सीवर लाइन प्रोजेक्ट में लेटलतीफी से नाराज होकर मौके पर ही दोनों अभियंताओं को फटकार लगाई थी। उन्हें हटाने के मौखिक निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शासन ने प्रमुख सचिव मनोज सिंह को परियोजना प्रबंधक बनाकर मुरादाबाद 24 जून को भेजा था। रामगंगा नदी के निरीक्षण के वक्त बिना शोधन नालों के नदी में गिरने पर नाराजगी जाहिर की। उन्हें जलनिगम के अफसरों ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट कई महीने लेट हो चुका है। लेकिन लेटलतीफी का सटीक कारण कोई नहीं बता सका था। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए परियोजना अभियंता बीके गर्ग और गौरव चौधरी को फटकार लगाई थी। मौखिक रूप से उन्हें हटाने के लिए भी कहा था। इसके बाद गौरव चौधरी को बांदा और बीके गर्ग को बिजनौर ट्रांसफर किया गया है। हालांकि दोनों जिलों में अभियंताओं को प्रोेजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed