फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two persons died in accident

राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर नाना- नाती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
two persons died in accident
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह गुलाबबाड़ी फाटक के पास नाना और दो साल के नाती की राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के समय में नाना अपने नाती को गोद में लेकर घूमने निकले थे। नाना नाती की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के चक कोहनकू गांव निवासी महेंद्र सिंह(48) मजदूरी करते थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा संदीप कुमार है। बताया गया कि महेंद्र सिंह रविवार को कटघर थाना के गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अपने साढ़ू राजबहादुर की मां की बरसी में शामिल होने आए थे। यहां महेंद्र सिंह की विवाहित बेटी राखी और अपने पति मोहित और दो साल के बेटे निकुंज के साथ आई थी। राखी और मोहित संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के डोडी गांव निवासी हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे महेंद्र सिंह अपनी बेटी के बेटे निकुंज को गोद में घूमने निकले थे। वह कटघर क्षेत्र में गुलाबबाड़ी रेल फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि महेंद्र सिंह को अपनी ओर खींच लिया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दौरान महेंद्र सिंह की गोद से बच्चा भी छूट गया। बच्चा भी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन गुजर जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच महेंद्र सिंह के दामाद मोहित और बेटी राखी भी मौके पर पहुंच गए। वह जिंदगी की आस में दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान निकुंज की भी मौत हो गई। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed