फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people were taken into custody in connection with the murder of a railway worker

रेलकर्मी की हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two people were taken into custody in connection with the murder of a railway worker
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रेल कर्मचारी भोले (58) की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे, सिर समेत शरीर के कई स्थानों पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने ग्राम सिहोराबाजे निवासी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

मूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर कीमैन के पद पर कार्यरत भोले का शव शनिवार ग्राम सिहोराबाजे के निकट कूड़े के ढेर में छिपा मिला था। वह मूल रूप से हरदोई जिले के थाना कछोना के ग्राम पुरा के रहने वाला था। वह तीन दिन से लापता था। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे साफ हो गया था कि उसकी हत्या कर शव छिपाया गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गर्दन दबाने व शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की तो पता चला कि रेलकर्मी का सिहोराबाजे गांव निवासी एक परिवार में काफी आनाजाना था। मूंढापांडे पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी प्रेम प्रसंग के चलते रेलकर्मी की हत्या की जाने की बात सामने आई। पुलिस ने गांव निवासी एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक-दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed