फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people got electrocuted while connecting wires

Moradabad News: शादी के मंडप में तार जोड़ते समय दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Two people got electrocuted while connecting wires
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

शादी के मंडप में तार जोड़ते समय रविवार को दो लोगों करंट की चपेट में आ गए। इस बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा पाइप पर चिपक गया था। जैसे ही लाइट का कनेक्शन हटाया गया तो वह भी नीचे गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाकबड़ा के बुध बाजार स्थित श्रीराम मंडप में रविवार को शादी का आयोजन था। इसके लिए मंडप में बड़ा मंदिर निवासी नरेश एवं कहारों वाला मंदिर निवासी सुनील पाइप के ऊपर चढ़कर लाइट के तार जोड़ रहे थे। जोड़ते समय तार पाइप में टकरा गया। जैसे ही पाइप में करंट आया बड़ा मंदिर निवासी नरेश तुरंत ही नीचे गिर गया। उसको मामूली झटका लगा। उसके बाद जल्दी से कनेक्शन काटा गया। कनेक्शन काटते ही सुनील धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। लेकिन मंडप संचालक वेगराम प्रजापति सहित अन्य लोग दोनों को लेकर पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को अन्य अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। झुलसे सुनील को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। सुनील की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed