फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people died due to fever in moradabad

मुरादाबाद में बुखार से दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to fever in moradabad
मुरादाबाद। जिले में बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। इसमें 50 वर्षीय महिला और किसान शामिल हैं। जान गंवाने वाली कटघर क्षेत्र की महिला के प्लेट्लेट्स कम हो गए थे। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को बुखार के सात सौ से अधिक मरीज पहुंचे। अस्पताल में डेंगू के पांच और बुखार के 55 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

कटघर के क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती विहार के रहने वाले शिवकुमार चौहान की पत्नी सतलेज चौहान को कुछ दिनों से बुखार था। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। इस दौरान उसकी सेहत बिगड़ती गई। जांच प्लेटलेट्स कम मिलीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि महिला के सीने में दर्द था। जांच में प्लेटलेट्स भी कम पाए गए। रक्तस्राव भी हो रहा था। दूसरी ओर सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 2080 मरीज पहुंचे। इसमें करीब सात सौ से अधिक मरीज बुखार के रहे।
विज्ञापन

वहीं कुंदरकी ब्लाक के गांव मिलक गुरेर निवासी बुखार पीड़ित किसान रामकिशन (55) ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किसान को पांच दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी दो हजार से अधिक रही। करीब सात सौ मरीज बुखार रहे। अस्पताल के वार्ड में बुखार के 55 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा डेंगू के पांच मरीज भर्ती हैं। - डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed