{"_id":"613675ef8ebc3e26635101a9","slug":"two-patients-each-of-dengue-and-malaria-were-found-in-the-district-city-news-mbd4017527128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले डेंगू के दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले डेंगू के दो मरीज
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में बढ़ते वायरल के प्रकोप के बीच डेंगू ने दस्तक दे दी है। सोमवार को जिले में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। निजी लैबी की जांच में दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक महिला गौरग्रेसियस और दूसरी गांधीनगर की रहने वाली हैं। वहीं मलेरिया के दो मरीज पाए गए हैं।
गौरग्रेसियस निवासी 56 वर्षीय महिला को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। निजी क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंची तो डॉक्टर ने डेंगू टेस्ट कराने की सलाह दी। निजी लैब में कराई गई जांच में महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं गांधीनगर निवासी 41 वर्षीय महिला को भी बुखार की शिकायत थी।
महिला ने निजी लैब में डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। एक दिन में डेंगू के दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में हुई जांच में मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। डेंगू का मरीज मिलने पर दोनों कॉलोनियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।