फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two murders in Amroha within 24 hours: young partially burnt and blood-stained body found in Deeppur forest

अमरोहा में 24 घंटे में दो हत्याएं: दीपपुर के जंगल में युवक का अधजला और लहुलुहान शव मिला, बाइक को भी जलाया

Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, हनपुर/अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, हनपुर/अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

हसनपुर के दीपपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से युवक का लहुलुहान और अधजला शव मिला। हत्या के बाद शव और बाइक में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इससे एक दिन पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर के मड़ैया निवासी किसान जोगेंद्र (28) की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Two murders in Amroha within 24 hours: young partially burnt and blood-stained body found in Deeppur forest
हसनपुर में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर के जंगल में रविवार सुबह गन्ने के खेत में युवक का लहुलुहान और अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव किसान सोविन्दर के ट्यूबवेल के पास मिला।

विज्ञापन


युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मौके के हालात से प्रतीत हो रहा है कि युवक को करीब पांच मीटर तक घसीटा गया था। आशंका है कि शव और बाइक में आग लगाने के लिए पास से गुजर रहे बिजली के तारों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून, मोबाइल की डेटा केबल और देसी शराब का खाली पव्वा मिला है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि खेत में युवक का शव और बाइक मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 


इससे एक दिन पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर के मड़ैया निवासी किसान जोगेंद्र (28) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर के जंगल में मिला। उनके शरीर, गर्दन और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले। वह शुक्रवार शाम से लापता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed