फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two more accused arrested in gang rape of teenager after kidnapping

Moradabad News: अपहरण के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in gang rape of teenager after kidnapping
भगतपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव से अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर दो माह तक बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों राशिद और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी सलमान को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया था और उसे जबरन मांस भी खिलाया था। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी जेठानी की 14 वर्षीय बेटी दो जनवरी को कपड़े सिलवाने के लिए बाजार गई थी। रास्ते में क्षेत्र के दौलपुरी बमनिया निवासी सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ मिल गए। चारों युवक उसे जबरन खींचकर कार में डालकर ले गए। एक कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो माह तक आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने किशाेरी के हाथ पर लिखा ओम भी तेजाब डालकर जला दिया था। पीड़िता को जबरन मांस भी खिलाया। करीब दो माह बाद किशोरी अपने घर पहुंची तो उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को दो आरोपी राशिद और आरिफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी जुबैर की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed