फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two members of the gang who withdrew money

Moradabad News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Two members of the gang who withdrew money
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बैंक उपभोक्ताओं के डेबिट कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वालेे गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस नेे गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा दिया है। दोनों के पास से फर्जी डेबिट कार्ड व नकदी भी बरामद हुई है।

कांठ और छजलैट क्षेत्र में लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। कांठ नगर में एक सप्ताह में ऐसी दो वारदातों को अंजाम देकर खाताधारक नन्हे निवासी अकबरपुर चैंदरी कांठ के खाते से 50 हजार व गांव अहमदपुर निंगू नंगला निवासी विनोद कुमार के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ने में जटी थी। बुधवार को पुलिस ने अमित प्रजापति निवासी वोडाफोन टावर के पास मोहम्मद शेखजादगान थाना नानौता देहात जिला सहारनपुर हॉल निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर और श्रवण कुमार निवासी गांव आलमगीरपुर थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह एटीएम केबिनों के पास खड़े होते हैं और लोगों को अपनी बातों में उलझाकर मदद करने के नाम पर उनके डेबिट कार्ड लेकर बदल लेते थे। पुलिस ने दोनों से दो फर्जी डेबिट कार्ड और 22 हजार की नकदी बरामद की, जो इन्होंने नन्हे निवासी अकबरपुर चैंदरी कांठ के खाते निकाले थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, पहले से ही अमित पर 15 और श्रवण पर अलग-अलग जिलों में तीन मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed