फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two leopard cubs found in a sugarcane field in Flada, Kanth

Moradabad News: कांठ के फ्लैदा में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के दो शावक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two leopard cubs found in a sugarcane field in Flada, Kanth
कांठ। बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव फ्लैदा में किसान के गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने दोनों शावकों को वहीं खेत में रखवा दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव फ्लैदा निवासी पवन चौधरी के गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। वन टीम ने दोनों शावकों को खेत में ही रखवा दिया। ताकि मादा तेंदुआ हिंसक न हो जाए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि खेत में मिले दोनों शावक करीब दस दिन के हैं। दोनों को निगरानी में यहां रखवा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए खेतों पर अकेले न आने की सलाह दी गई है। पंपलेट का वितरण भी किया गया है।
विज्ञापन







--
कांठ व छजलैट के 40 से अधिक गांवों में तेंदुओं का खौफ, नहीं लगाए गए पिंजरे

कांठ। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुओं के हमलों और इनके दिखाई देने से कांठ और छजलैट के 40 से अधिक गांवों में तेंदुओं का खौफ व्याप्त है लेकिन इसके बाद भी वन विभाग पूरी तरह से मौन है। 27 अप्रैल को तेंदुए ने गांव राजीपुर खद्दर की छह वर्षीय दीया को घायल कर दिया था, लेकिन यहां अब तक पिंजरा नहीं लगाया गया। 28 अप्रैल गांव रायपुर खुर्द के कपिल देव सिंह पर तेंदुए ने हमला कर घायल किया था, पर यहां भी पिंजरा नहीं लगाया गया। 16 मई को गांव मुजफ्फरपुर टांडा के 13 वर्षीय लोकेंद्र कुमार पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी यहां भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया। रेंजर गिरीशचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि अप्रैल से अब तक पांच तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------
--

कांठ में 58 दिनों में दस लोगों को घायल कर चुके हैं हमलावर तेंदुए


-20 मई को खेत में गांव छजलैट के मनीष कुमार पर हमला कर घायल किया।

-20 मई को खेत पर गांव पाइंदापुर की 50 वर्षीय फूलवती पर हमला कर घायल किया।
-16 मई को जंगल में गांव मुजफ्फरपुर टांडा के 13 वर्षीय लोकेंद्र कुमार पर हमला कर घायल किया।
-28 अप्रैल को खेत में गांव रायपुर खुर्द के कपिल देव सिंह पर हमला कर घायल किया।
-27 अप्रैल को घर में घुसकर गांव राजीपुर खद्दर की छह वर्षीय दीया पर हमला कर घायल किया।
-16 अप्रैल को खेत पर गांव फजलाबाद के पांच वर्षीय लव्यांश पर हमला कर घायल किया।
-11 अप्रैल को खेत पर गांव दरियापुर के तीन वर्षीय हर्ष पर हमला कर घायल किया।
-31 मार्च को घर में घुसकर गांव मिश्रीपुर की आठ वर्षीय दीपांशी पर हमला कर घायल किया।
-30 मार्च को घर में घुसकर गांव महदूद कलमी की दो वर्षीय सिदरा पर हमला कर घायल किया।
-23 मार्च को खेत पर जाते समय गांव फतेहपुर विश्नोई के विजेंद्र सिंह पर हमला कर घायल किया।
....

गांव पाइंदापुर में महिला व छजलैट में किसान पर तेंदुए द्वारा हमला कर दोनों को घायल करने की सूचना मिली थी, जिस पर मौका का मुआयना किया गया है। पाइंदापुर और छजलैट में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति अधिकारियों से मांगी गई है। गांव फ्लैदा में मिले दोनों शावकों को खेत में ही निगरानी में रखा गया है, ताकि मादा तेंदुआ हिंसक न हो। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह सतर्क रहें और महिलाओं व बच्चों को खेतों पर न जाने दें। स्वयं भी अकेले खेतों पर निहत्थे न जाएं। - पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी वन रेंजर वन, कांठ

....



कांठ क्षेत्र में किसानों और उनके बच्चों पर तेंदुओं द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष एक किसान की मृत्यु भी तेंदुए के हमले से हो गई थी। अब तक कई किसान व उनके बच्चे घायल हो चुके हैं, भाकियू टिकैत लगातार तेंदुओं को पकड़वाने की मांग कर रही है। बुधवार को तेंदुए ने छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष के भाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यदि तेंदुओं को पकड़ने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो बात को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और आंदोलन भी किया जाएगा। - चौधरी ऋषिपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी, भाकियू टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed