फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two Kanwariyas died in Gajraula, Three riders injured in a direct collision between bikes

गजरौला में दो कांवड़ियों की मौत: बाइकों की सीधी टक्कर में तीन सवार घायल, जान गंवाने वालों में इंटर का छात्र भी

Mon, 05 Aug 2024 10:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:17 AM IST
सार

गजरौला में बाइकों की सीधी भिड़ंत में इंटर के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए। सभी ब्रजघाट कांवड़ लेने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Two Kanwariyas died in Gajraula, Three riders injured in a direct collision between bikes
हादसे में जान गंवाने वाले गौरव के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में हाईवे की सर्विस रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने बाइकों की भिड़ंत में बरेली के फतेहगंज निवासी राजकुमार (30) व डिडौली के पतेई खालसा निवासी गौरव (18) की मौत हो गई। राजकुमार अपने साथी रामेश्वर व जसपाल के साथ ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


गौरव नाईपुरा के दीपक के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने व गंगा जल लेने जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाए हैं। घायलों को पास में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद टीएमयू रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी गुड्डू सिंह जाटव मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियों में गौरव सबसे बड़ा था। गुड्डू सिंह के मुताबिक नगर के नाईपुरा बुद्ध नगर मोहल्ले में उनके साढ़ू हिमांशु रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। उनका बेटा गौरव अपनी मौसी स्वाति और मौसा हिमांशु के घर रह कर इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रहा था। वह जलालपुर कलां स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार रात साढ़े 11 बजे वह अपने मौसा हिमांशु की बाइक लेकर ब्रजघाट गंगा में स्नान करने व जल लेने को निकला।

उसने मोहल्ले से ही अपने दोस्त को साथ लिया था। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी राजकुमार पुत्र जिद्दीराम अपने साथी और पड़ोसी रामेश्वर व जसपाल उर्फ लालू के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।

हाईवे की सर्विस रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने गौरव व राजकुमार की बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। राजकुमार व गौरव की मौके पर मौत हो गई। उनके तीनों साथी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही चौपला चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ मौके पर गए। वह राजकुमार व गौरव व घायलों को लेकर पड़ोस के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर राजकुमार व गौरव को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक, रामेश्वर व जसपाल उर्फ लालू को टीएमयू रेफर कर दिया गया।


सीओ ने बताया कि हादसे में मौत की खबर राजकुमार के परिजनों को दे दी है। गौरव के परिजन रात में ही आ गए थे। दोनों के शवों की पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed