Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two infielders arrive at the sugarcane cooperative; now, a cane harvester machine will cut the sugarcane.

Moradabad News: गन्ना समिति में पहुंचे दो इनफील्डर, अब गन्ना काटेगी केन हार्वेस्टर मशीन

Sat, 28 Nov 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 28 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two infielders arrive at the sugarcane cooperative; now, a cane harvester machine will cut the sugarcane.
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति सहकारी परिसर में शुक्रवार दोपहर दो इनफील्डर पहुंच गए हैं। अब जल्दी ही गन्ना समिति में पहले से रखी केन हार्वेस्टर मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




गन्ना समिति वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में छह माह पूर्व पारित प्रस्ताव के आधार पर गन्ना समिति कार्यालय में सेल्फ प्रीपेल्ड केन हार्वेस्टर मशीन खरीदे जाने के 1.10 करोड़ रुपये के परियोजना को विभागीय उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिल गई। सप्ताह भर पहले गन्ना समिति में केन हार्वेस्टर मशीन आ गई लेकिन दोनों इनफील्डर नहीं आए। यह इनफील्डर केन हार्वेस्टर मशीन के साथ चलते हैं। मशीन द्वारा किसान के खेत में खड़ा गन्ना काटने के बाद इनफील्डर में भरा जाता है और इनफील्डर से ट्रैक्टर और ट्रॉली में भरने के बाद गन्ना तोलने के लिए चीनी मिल को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन




अब तक जिन किसानों ने केन हार्वेस्टर मशीन का लाभ लेने के लिए गन्ना समिति कार्यालय में पंजीकरण कराया था वह इनफील्डर के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि इनफील्डर गन्ना समिति कार्यालय पहुंच गए हैं और केन हार्वेस्टर मशीन सप्ताह भर पहले समिति कार्यालय में आ चुकी है। अब केवल ट्रैक्टर ट्रॉली का इंतजार है जो मशीन द्वारा काटने के बाद इनफील्डर में भरा गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाएगी। गन्ना विकास परिषद के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जो गन्ना किसान समिति कार्यालय में नियमानुसार पंजीकरण कराएंगे उन्हीं को यह मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। गन्ना समिति बिलारी के संचालक अमित कुमार का कहना है कि गन्ना छिलाई और ढुलाई के लिए मजदूरों की किल्लत की समस्या को देखते हुए यह केन हार्वेस्टर मशीन किसानों के लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed