फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two groups clashed in Kundarki due to enmity, and also fired in the air.

Moradabad News: कुंदरकी में रंजिशन दो गुटाें में मारपीट, हवाई फायरिंग भी की

Thu, 05 Feb 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 05 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in Kundarki due to enmity, and also fired in the air.
कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी कस्बे में रंजिशन से दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान मारपीट, गाली गलौज, ईंट पत्थर फेंके जाने और हवाई फायरिंग किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने दो सगे भाइयाें और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में राजकीय कन्या इंटर कालेज के निकट निवासी रहमत जहां पत्नी शब्बन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटे उवैस और सुहैल दवाई लेकर नगर के ही गुलड़ तिराहे से अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते में मोहल्ले के ही रेहान और अन्नु अपने अज्ञात साथियोें के साथ खड़े थे।
विज्ञापन

आरोप कि उसके दोनों बेटाें को इन लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो वह जान बचाकर घर पहुंचने में सफल हो गए। रहमत जहां का आरोप है कि इसके बाद आरोपी रेहान और अन्नु अपने अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पर रायफल व तमंचा लेकर पहुंच गए और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जोकि उसकी बेटी मंतशा की कनपटी से सटकर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों की जान को खतरा है, पड़ोसियों ने भी मना किया तो उनके ऊपर भी फायर कर दिया जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी जैसा माहौल हो गया।

वहीं उसकी देवरानी नूरजहां के पेट में भी लात मारने की आरोप लगाया है और परिवार के साथ मारपीट व गाली गलौज की जिसकी वीडियो भी हमारे पास बनीं हुई है। सीओ बिलारी अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed