फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two friends sentenced to four years each for molesting a female student.

Moradabad News: छात्रा से छेड़खानी करने वाले दो दोस्तों को चार-चार साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two friends sentenced to four years each for molesting a female student.
अमरोहा। करीब चार वर्ष पहले स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में एडीजे पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत ने दो दोस्तों को चार-चार वर्ष की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फिलहाल दोनों दोषी जमानत पर बाहर थे।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी नाबालिग बेटी 2 अगस्त 2022 को स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। रास्ते में देहरी जट गांव निवासी राहुल और बबलू ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रजबपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में दोनों जमानत पर रिहा हो गए थे।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एडीजे पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक रतनलाल लोधी ने प्रभावी पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने राहुल और बबलू को दोषी ठहराया और दोनों को चार-चार साल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माने लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर नियमानुसार अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed