फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two friends died in a road accident

Moradabad News: कई बार के थे हमसफर, इस बार बन गया अंतिम सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two friends died in a road accident
बिलारी (मुरादाबाद)। अक्सर साथ गांव आने वाले गांव नौसना निवासी नेकपाल और दिनेश का सफर रविवार काे अंतिम सफर हो गया। दोनों दोस्त हरियाणा के अंबाला से बिलारी क्षेत्र के गांव नौसना आ रहे थे, लेकिन रविवार सुबह मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा के पास दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व कंटेनर में हुई टक्कर में दोनों की मौत हो गई। हादसे में नेकपाल की बेटी निधि की भी मौत हो गई, जबकि नेकपाल की पत्नी, दो बेटी व बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

एक ही गांव के होने के चलते नेकपाल और दिनेश उर्फ बंटी में गहरी मित्रता थी। कोई शादी समारोह या त्योहार के मौके पर दोनों गांव में होते थे तो एक साथ ही खुशियां मनाते थे। नेकपाल हरियाणा के अंबाला में मजदूरी करता था और परिवार सहित वहीं रहता था, जबकि दिनेश कंटेनर चलाता था और वह अक्सर कंटेनर लेकर अंबाला की ओर से आता-जाता रहता था। शनिवार शाम को भी वह कंटेनर में दवाई लेकर लुधियाना से पटना जा रहा था। इस दौरान उसे गांव भी आना था। उसने नेकपाल को इसके बारे में बताया। जिस पर उसके साथ नेकपाल भी पत्नी राजकुमारी, बेटी निधि, सोनम व स्वाति और बेटे सचिन के साथ अंबाला से गांव आ रहा था। लेकिन किसे पता था कि वह गांव पहुंच ही नहीं पाएगा। गांव वालों का कहना है कि नेकपाल अक्सर दिनेश के साथ कंटेनर में सवार होकर परिवार के साथ गांव आता रहता था।
विज्ञापन

000
हादसे में तीन मौत होने से गांव में नहीं जले चूल्हे
नौसना गांव निवासी पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की हादसे में मौत हो जाने से रविवार शाम को गांव में मातम छा गया। गांव के कई घरों में शाम को चूल्हे तक नहीं जले। हादसे की सूचना मिलते ही नेकपाल और दिनेश के घरे के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों को ग्रामीण ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
रक्षाबंधन पर परिवार के साथ घर आया था नेकपाल
नेकपाल हरियाणा के अंबाला में मजदूरी करता था और परिवार के साथ वहीं रहता था। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह परिवार के साथ गांव आया था। इसके बाद वह पत्नी राजकुमारी, बेटा सचिन और बेटी स्वाति, सोनम व निधि के साथ अंबाला चला गया था। जब उसे पता चला कि उसके गांव का ही दिनेश कंटेनर में लुधियाना से दवाई लेकर गांव की ओर जा रहा है, तो उसने भी परिवार के साथ गांव आने का मन बना लिया और उसके साथ चलने की बात कही। नेकपाल दिनेश के कंटेनर में पत्नी व चारों बच्चों को लेकर गांव आ रहा था, लेकिन दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर हुए हादसे में नेकपाल, उसकी बेटी निधि और दिनेश की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, दोनों बेटी व बेटा घायल हो गए।

00
10 दिन पहले ही गांव से कंटेनर लेकर गया था दिनेश
नौसना गांव निवासी मृतक दिनेश उर्फ बंटी कई वर्षों से कंटेनर चलाने का काम करता था। वह अक्सर लंबी दूरी पर कंटेनर लेकर जाता रहता था। करीब 10 दिन पहले ही दिनेश घर से कंटेनर लेकर गया था। दिनेश की ससुराल गोरखपुर में है। इस दौरान उसने पत्नी अनीता, दोनों बेटा रवि व हैप्पी और बेटी मधु को भी गोरखपुर भेज दिया था। दिनेश ने पत्नी से कहा था कि जब वह वापस घर आएगा, तो उसे गोरखपुर से बुला लेगा, लेकिन रविवार सुबह हादसे में दिनेश की मौत हो गई। दिनेश के घर पर ताला लगा है। उसकी पत्नी को सूचना दी गई है, जिस पर वह गोरखपुर से आ रही है।

00
मृतक के भतीजे ने मीरापुर थाने में दी तहरीर

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक नेकपाल के भतीजे सुभाष ने मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाने में पुलिस को तहरीर दी है। सुभाष ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह मीरापुर थाने में पहुंचा, जहां उसे उसकी चचेरी बहन सोनम (11) पुत्री नेकपाल ने बताया कि हम सभी शनिवार शाम को अंबाला से गांव के लिए चले थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में उसके पिता नेकपाल, बहन निधि व कंटेनर चालक दिनेश की मौत हो गई, जबकि वह उसकी मां राजकुमार, उसकी बहन स्वाति और भाई सचिन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article