फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two drowned

नदी में मिले दो बच्चों के शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
two drowned
मुरादाबाद। रामपुर से लापता दो दोस्तों के शव शुक्रवार को मूंढ़ापांडे थानाक्षेत्र स्थित पैपटपुरा गांव के पास कोसी नदी में मिले। दोनों किशोर थे। पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में डूबने के कारण मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर जागीर उर्फ रोशनबाग निवासी रियासत का बेटा मोहसिन (15) और पुत्तन का बेटा मोहम्मद अरबाज (14) फैजुल्ला नगर में स्थित मदरसे में पढ़ते हैं। बुधवार को सुबह मोहसिन और अरबाज मदरसे में पढ़ने गए थे। दोपहर मदरसे से घर वापस लौट आए। इसके बाद वे दोनों बिना बताए घर से कहीं चले गए। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। इसके बाद सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि पैपटपुरा के पास कोसी नदी में दो बच्चों के शव पडे़ हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर उनकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। आसपास के थानाक्षेत्र की पुलिस को सूचना दी। इस दौरान शव मिलने की सूचना पर दोनों किशोरों के परिवार वाले पहुंचे और उन्होंने शवों की शिनाख्त की। एसएचओ ने बताया कि अंदेशा है कि नदी में डूबने की वजह से ही मोहसिन और अरबाज की मौत हुई है। हालांकि वे नदी में कैसे डूबे? इस संबंध में जानकारी नहीं हो सकी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया, शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed