फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two died due to fever, 20 dengue patients found

Moradabad News: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 20 मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two died due to fever, 20 dengue patients found
मुरादाबाद। जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। गांव खैरुल्लापुर निवासी मोहित (26) को तीन दिन पहले बुखार आया था। उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। उसे पहले काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया। हालत में सुधार न होने पर उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। जनवरी में उसकी शादी होने वाली थी। दूसरी ओर गांव अस्लेमपुर में बुखार से किसान अतर सिह (60) की मौत हो गई। उन्हें आठ दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में बुखार से यह दूसरी मौत है। वहीं जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 20 मरीज मिले हैं। अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 1209 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि गांवों में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। हमारी टीम लोगों से बात कर रही है। इसके अलावा आयुष्मान मेलों में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article