{"_id":"61f2fbf0d0500138657324be","slug":"two-died-due-to-corona-infection-98-positive-city-news-mbd417182394","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 98 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 98 पॉजिटिव
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण से बुधवार को दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को 98 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में तीसरी लहर में कुल मौतों की संख्या दस हो गई है, जबकि सक्रिय केसों की संख्या 989 है। बृहस्पतिवार को 270 व्यक्ति स्वस्थ घोषित हुए। 18 दिन बाद जिले में सक्रिय केसों की संख्या एक हजार से कम दर्ज की गई है।
बुधवार को कांशीराम नगर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। एंटीजन जांच में उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें उपचार के लिए 25 जनवरी को भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। बुधवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। मानपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए 22 जनवरी को भर्ती करवाया गया था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया। 21 जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बुधवार को जिले में 35 नए केस आए थे। इसमें रामगंगा विहार के मां-बेटा शामिल हैं।
वहीं बृहस्पतिवार को 63 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूर्य नगर निवासी पति-पत्नी, मधु विहार निवासी एक ही परिवार के दो व्यक्ति, बिजनौर निवासी पति-पत्नी शामिल हैं।
विज्ञापन
15 जनवरी को हुए सबसे अधिक सक्रिय केस
बृहस्पतिवार को 18 दिन बाद जनपद में सक्रिय केसों की संख्या एक हजार से कम दर्ज की गई है। इस लहर में नौ जनवरी को एक हजार 76 केस दर्ज किए गए थे और उस दिन नए केस 243 आए थे, जबकि 15 जनवरी को तीसरी लहर में सबसे अधिक 3467 सक्रिय केस हुए थे। इसके बाद से सक्रिय केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।