फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two days before the wedding, the girl's brothers demanded five lakhs

Moradabad News: शादी से दो दिन पहले युवती के भाइयों ने मांगे पांच लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Two days before the wedding, the girl's brothers demanded five lakhs
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो युवकों ने अपनी बहन के साथ शादी कराने का झांसा देकर संभल के युवक से तीस हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद शादी से दो दिन पहले पांच लाख रुपये की मांग की। युवक ने रकम देने से इन्कार किया तो उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के महमूदपुर इम्मा निवासी विनीत त्यागी ने बताया कि सिविल लाइंस के नया गांव आंबेडकर नगर शिव शक्तिनगर निवासी अजय और अनिकेत उसके घर अपनी बहन का रिश्ता लेकर आए थे। दोनों पक्षों के बातचीत हुई तो रिश्ता तय हो गया था। 13 जुलाई को दोनों उसके घर लगुन लेकर पहुंचे और कहा कि हम लोग गरीब हैं अपनी बहन की शादी कर रहे हैं। लेकिन खर्च आपको ही करना होगा। मां ने तीन हजार रुपये गाड़ी का किराया, दो हजार रुपये के फल और मिठाई के लिए दिए। इसके बाद अजय और अनिकेत ने अपनी बहन की विनीत के साथ सगाई कर दी।
विज्ञापन

शादी के लिए 17 जुलाई 2024 की तारीख तय की गई। 14 जुलाई को दोनों भाइयों ने 25 हजार रुपये और ले लिए। जिसे विनीत के भाई दुष्यंत ने अपने खाते से ट्रांसफर किए। विनीत का आरोप है कि 15 जुलाई को अजय और अनिकेत पांच लाख रुपये की मांग की। विनीत पांच लाख रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़िता का कहना है कि उन्हें पता चला कि दोनों भाई पहले भी कई लोगों से इसकी तरह ठगी कर चुके हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी अजय और अनिकेत के खिलाफ धमकी देने और अवैध वसूली करने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed