फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two day examination for recruitment of constables from 17th

Moradabad News: सिपाहियों की भर्ती के लिए दो दिवसीय परीक्षा 17 से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Two day examination for recruitment of constables from 17th
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिपाहियों की भर्ती के लिए दो दिवसीय परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। जिले के 54 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 25 हजार 176 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर जैमर की तैनात की जाएगी।
शासन ने आरक्षी भर्ती के लिए जिले में एसएसपी को नोडल अधिकारी बनाया है। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को लिखित दो-दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दूसरे दिन भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया 54 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में नकल रोकने और मुन्ना भाइयों की तलाश के लिए सभी केंद्रों पर चेकिंग व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाएगी। मोबाइल को जाम रखने के लिए जैमर भी तैनात हो सकते हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पांच सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभावना है कि लगभग एक लाख से अधिक लोग परीक्षार्थियों के साथ परिजन भी पहुंचेंगे। परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस को किया गया अलर्ट

परीक्षा को देखते हुए दो दिन तक यातायात पुलिस को पूरी तरह अलर्ट किया गया है। जगह जगह स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ यातायात पुलिस, पीआरडी के जवानों के साथ होमगार्ड की ड्यूटी सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगाई गई हैं ताकि लोगो को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed