फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two cousins died after drowning in a pit dug out due to soil excavation In Moradabad

यूपी में बड़ा हादसा: मिट्टी खुदाई से हुए गड्ढे में डूबने से तहेरे-चचेरे भाई-बहन की मौत, एक बच्चे को बचाया

Fri, 28 Jun 2024 10:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jun 2024 10:30 PM IST
सार

अब्दुल कादिर के पिता छुन्नू ने बताया कि उनका बेटा गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। महरीन अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

विज्ञापन
two cousins died after drowning in a pit dug out due to soil excavation In Moradabad
मृतक कादिर और महरीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालनी में शुक्रवार को खेत में मिट्टी खुदाई से हुए गड्ढे में डूबने से महरीन (14) और अब्दुल कादिर (10) की मौत हो गई। महरीन के पांच वर्षीय भाई अरबाज को ग्रामीणों ने बचा लिया। उसका उपचार कराया गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम व पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली है। पीड़ित परिवारों को आर्थिक लाभ दिए जाने का वादा किया गया है।

विज्ञापन

महरीन के पिता जीशान ने बताया कि उनकी बेटी महरीन, बेटा अरबाज और रिश्ते के भाई का बेटा अब्दुल कादिर खेत पर खाना देने के लिए गए थे। लौटते समय एक खेत के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में अरबाज और महरीन नहाने लगे थे। अरबाज और अब्दुल कादिर के डूबने पर महरीन बचाने के लिए गड्ढे में कूद गई। जब वह भी डूबने लगी तो शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी तरह अरबाज को बचा लिया गया लेकिन महरीन और अब्दुल कादिर डूब गए। काफी तलाश के बाद जब निकाला तो दोनों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल कादिर के पिता छुन्नू ने बताया कि उनका बेटा गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। महरीन अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली है। पीड़ित परिवारों की चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। गड्ढा कैसे हुआ इसकी भी जांच कराई जा रही है। -विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed