फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two corona positive in the district

अमरोहा में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two corona positive in the district
अमरोहा। जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बुधवार देर शाम आई चौदह रिपोर्ट में से दो कोरोना पॉजिटिव निकले। अभी भी 24 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित में एक युवक और एक बुजुर्ग है। युवक मुरादाबाद के मदरसे में पढ़ने वाले एक संक्रमित छात्र के संपर्क में था। वहीं बुजुर्ग दिल्ली के ओखला से लौटे हैं। फिलहाल दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में जिले में 37 कोरोना आशंकित मरीज मिले। इन सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजा गया था। बुधवार देर शाम चौदह सैंपलों की रिपोर्ट मेरठ से आई। इसमें दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव केस मिलने पर शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया। जिले के एक कस्बे का रहने वाला कोरोना संक्रमित युवक मुरादाबाद के एक मदरसे में पढ़ाई करता है। जहां वह एक कोरोना संक्रमित छात्र के संपर्क में था। दो दिन पहले युवक का सैंपल लिया गया था। वहीं दूसरे कोरोना संक्रमित बुजुर्ग परिवार के साथ दिल्ली के ओखला से अमरोहा लौटे हैं। दिल्ली से लौटने पर उनका सैंपल कराया गया था। सीएमओ डा. मेघ सिंह ने बताया कि दो आशंकित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed