फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two children died by drowning in a pond

Moradabad News: तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Two children died by drowning in a pond
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में मंगलवार शाम अरशद उर्फ अशद (8) और साबिया (7) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेलते खेलते तालाब के पास पहुंच गए गए थे। देर रात दोनों का शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई। इस मामले में तालाब मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तालाब में डूबकर जान गंवाने वाला अरशद उर्फ अशद पुत्र नईम (8) और साबिया पुत्री माजिद (7) मझोला के जयंतीपुर स्थित टीचर कालोनी के रहने वाले थे। दोनों बच्चों के परिवार आस पड़ोस में रहते हैं। अरशद के पिता नईम एलईडी और टीवी ठीक करने का काम करते हैं, जबकि साबिया के पिता माजिद ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार शाम अरशद और साबिया खेलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान अरशद और साबिया के पैर फिसल गए और दोनों तालाब में गिर गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अरशद और साबिया को बाहर निकाला गया लेकिन तब दोनों की मौत हो चुकी थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि अरशद उर्फ अशद के दादा मोहम्मद यामीन की तहरीर पर तालाब मालिक सैयद रहमान और उसकी पत्नी नासिरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि पति-पत्नी ने मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया है। लेकिन सुरक्षा के लिए कोई बेरीकेडिंग नहीं लगाई है। पति-पत्नी की लापरवाही के कारण मेरे पोते और पड़ोसी माजिद की बेटी की मौत हुई है।
विज्ञापन

बिना अनुमति खोदा गया था तालाब
- मुगलपुरा के लाकड़ीवालान निवासी सैयद रहमान और उनकी पत्नी नासिरा ने बिना अनुमति तालाब खोदवाकर मछली पालन शुरू कर दिया था। इसके लिए पति-पत्नी ने जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। आसपड़ोस में रहने वाले लोगों ने कई बार मांग की थी कि बच्चे तालाब तक खेलने जाते हैं। किसी दिन हादसा हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से चार दीवारी की जाए लेकिन तालाब मालिक नहीं कुछ नहीं किया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तालाब बिना अनुमति खोदा गया था। अवैध रूप से यहां मछली पालन किया जा रहा था। तालाब मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


ताऊ और ताई कर रहे थे साबिया की परवरिश
- साबिया को उसके ताऊ माजिद और ताई अंजुम ने खोद ले रखा था। उसका बड़ा भाई वाजिद भी ताऊ-ताई के साथ ही रहता है। साबिया की मांग राबिया की मृत्यु हो चुकी है। पिता मुजाहिद इधर-उधर ही रहता है। मुजाहिद के बड़े भाई माजिद के कोई औलाद नहीं है।


अरशद की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मुरादाबाद। टीवी और एलईडी ठीक करने का काम वाले नईम का दूसरे नंबर का बेटा अरशद मंगलवार शाम खेलने के लिए घर से निकला था। बच्चे के तालाब में डूबकर मरने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अरशद की मां सोनी, बड़े भाई अयान और छोटी बहन मायरा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article