{"_id":"657b622fdc551c9fb6025507","slug":"two-brothers-who-made-video-viral-from-kuwait-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-303404-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुवैत से वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुवैत से वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का कुवैत से वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
युवती मां ने मंगलवार को मूंढापांडे थाने में सरकड़ा खास निवासी आरोपी इंतेजार और उसके तीन भाई नावेद, अथर और परवेज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि इंतेजार ने उसकी बेटी के नहाते समय के नग्न अवस्था के फोटो खींच लिए थे और वीडियो बना ली थी। इसके बाद आरोपी कुवैत चला गया था। करीब एक माह से आरोपी इंतेजार कुवैत से उसके बेटे के मोबाइल पर बेटी के नग्न अवस्था के फोटो और वीडियो भेज रहा है। आरोपी ने वीडियो और फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी वायरल कर दिए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अथर और नावेद को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी कुवैत में है। जबकि परवेज राजस्थान में है। ब्यूरो