फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers drowned in the Ganges, one died

दो भाई गंगा में डूबे, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

रजपुरा थाना इलाके के गंगा किनारे पशुओं को चराने गए दो भाई गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक मासूम को तो बचा लिया लेकिन दूसरे भाई की डूबने से मौत हो गई।यहां गंगा के तेज बहाव में दोनों भाई डूबने लगे।

विज्ञापन
Two brothers drowned in the Ganges, one died

विस्तार

रजपुरा थाना इलाके के गंगा किनारे पशुओं को चराने गए दो भाई गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक मासूम को तो बचा लिया लेकिन दूसरे भाई की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना इलाके के मोलनपुर अकौआगढ़ गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के दो बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा बबलू तेरह वर्ष का है जबकि छोटा बेटा अखिलेश ग्यारह वर्ष का है। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे सोमवार की दोपहर घर से पशुओं को लेकर श्रीहरिबाबा बांध क्षेत्र के गंगा किनारे चराने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों भाई पशुओं को जंगल में चरता छोड़कर गंगा में नहाने चले गए। यहां गंगा के तेज बहाव में दोनों भाई डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उनको डूबते देखा तो दौड़कर मासूमों को बचाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद अखिलेश को तो बचा लिया लेकिन बबलू गंगा की गहराइयों में लापता हो गया। हालांकि कुछ देर बाद बबलू को मृत अवस्था में गंगा से निकाल लिया गया। बच्चों के डूबने की सूचना से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच रजपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed