फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two boys who went to bathe in the pond died by drowning

तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two boys who went to bathe in the pond died by drowning
तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबकर मौत
विज्ञापन

-खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो की गोटिया गांव में घटना से परिजनों में मचा कोहराम
खजुरिया (बिलासपुर)/रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो की गोटिया गांव में बुधवार को तालाब में नहाने गए गहरे दोस्त दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बालकों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया। दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पंचनामा भरकर परिजनों केे सुपुर्द कर दिया।
पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि अहरो के पूर्व ग्राम प्रधान कमरयार खां का मछली पालन का एक तालाब है। गांव के ही सब्जी विक्रेता नारायणदास पाली का बेटा मुकेश कुमार पाली (7) तथा श्रमिक शब्बू खां उर्फ हसीब खां का बेटा मुस्तफा (10) दोनों दोस्त थे। दोनों दोस्त बुधवार की शाम करीब चार बजे खेल-खेल में ग्राम गोटिया स्थित तालाब पर पहुंच गए। उनके साथ मुकेश की आठ साल की बहन प्रीति भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बालक नहाने के लिए तालाब में घुसने लगे, जिसमें सबसे आगे मुकेश और मुस्तफा थे तथा प्रीति तालाब के बाहर ही खड़ी थी। इस दौरान पानी में घुसते ही गहरे पानी में जाने की वजह से मुकेश और मुस्तफा अचानक पानी में डूबने लगे और बचाने के लिए शोर मचाने लगे। अपने भाई व भाई के दोस्त को पानी में डूबता देख प्रीति ने भी शोर मचा दिया। उसके शोर-शराबे को सुनकर तालाब के आसपास खेतों में काम कर रहे तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। मगर, तब तक दोनों पर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर दोनों परिवारों के लोग भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मामले की सूचना खजुरिया पुलिस को भी दी। सूचना पाकर खजुरिया पुलिस के दरोगा सुंदरलाल मौके पर पहुंचे और दोनों बालकों के शवों को परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बालकों को सुपुर्द ए खाक व अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अहरो की गोटिया में दोनों बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने दुनिया को साथ साथ कहा अलविदा
बिलासपुर। ग्राम अहरो निवासी मुकेश व मुस्तफा की गहरी दोस्ती थी। दोनों दोस्त अक्सर गांव में साथ साथ देखे जाते थे और उनकी दोस्ती गांव में मशहूर भी थी। वह एक दूसरे से केवल रात को ही जुदा होते थे। ग्रामीणों में चर्चा थी कि दोनों दोस्तों ने दुनिया को साथ साथ अलविदा कहा।
मिट्टी निकालने से गहरा हो गया तालाब
बिलासपुर। ग्राम अहरो की गोटिया के जिस तालाब में गांव अहरो निवासी दो बालक मुकेश और मुस्तफा डूबे थे। वह तालाब पूर्व ग्राम प्रधान कमरयार खां का है। तालाब की देखभाल करने वाले नजीब खां ने बताया कि गांव के ही तमाम लोगों ने तालाब के किनारे से चूल्हा चक्की आदि के लिए मिट्टी निकाली जिससे तालाब में किनारे की तरफ गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे ग्रामीणों द्वारा निकाली गई मिट्टी के गहरे गड्ढों में ही घुस गए होंगे और पानी में डूब गए।
सूचना मिलते ही तालाब की ओर दौड़े ग्रामीम
बिलासपुर। बुधवार की शाम करीब चार बजे अहरो गांव में दो बालकों के तालाब में डूबने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली। सूचना पाकर तमाम लोग तालाब की ओर दौड़ने लगे। कुछ ही देर में तालाब पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दो बच्चों की मौत को लेकर हर कोई गमजदा था और बच्चों के परिजनों के प्रति हमदर्दी जता रहा था।

नहीं चले पूरे मोहल्ले में चूल्हे
बिलासुपर। अहरो गांव के दो दोस्त मुकेश और मुस्तफा की मौत से पूरेेेेे गांव के लोगों को गहरा सदमा है। परिजनों के अलावा मोहल्ले के लोग भी उन्हें बेहद प्यार करते थे। यही, कारण रहा कि आज दोनों की मौत के बम में शाम को पूरे मोहल्ले में चूल्हे तक नहीं चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed