फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two bikes slipped on the road, four injured

बाइक फिसलने से चार गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two bikes slipped on the road, four injured
मुरादाबाद। बारिश के बाद हुई फिसलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर में कई जगह सड़कों पर कीचड़ और गंदगी हो गई है। इस वजह से निकलना मुश्किल हो गया है। मंडी समिति से ट्रांसपोर्ट रोड पर निकलने वाली सड़क पर फिसलन के कारण गुुरुवार को दो जगहों पर बाइक फिसलने से चार लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार अपराह्न साढ़े तीन बजे टीपी नगर की ओर से एक बाइक पर दो युवक गागन चौराहे की तरफ जा रहे थे। लेकिन रास्ते में सड़क पर कीचड़ होने से बाइक फिसल गई, जिससे दोनों चोटिल हो गए। इनमें एक कटघर निवासी राशिद और दूसरा रहमत है। इसके अलावा टीपी नगर से मंडी समिति होकर निकल रहे बाइक सवार दीपक और शोभित भी बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों को वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने उठाया। हालांकि दोनों को गुम चोट लगी थी। इसी तरह शहर में कई स्थानों पर सड़क पर कीचड़ है। शहर के मोहल्लों में ज्यादा हालत खराब है। लोगों ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed