फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested with stolen goods from tubewell

ट्यूबवेल से चोरी सामान के साथ दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen goods from tubewell
मोढ़ा तैया गांव में दस दिन पूर्व खेतों चोरी हुए सामान के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदात में शामिल तीसरे युवक को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा तैया गांव में चोरों ने किसान योगेंद्र, चरन सिंह, सुरेंद्र कुमार, कविंद्र सिंह, चंद्रपाल पाल, राजेश पाल, गोविंदा के ट्यूबवेल से केबिल, स्टार्टर, मोटर आदि चोरी कर लिए थे। किसानों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जफर अली निवासी मोढ़ा तैया और इमरान निवासी मुहल्ला नर्सरी निकट राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा को पकड़ कर पूछताछ की। दोनों ने चोरी की वारदात अंजाम देना कुबूल किया। बताया कि उनके साथ जसबीर उर्फ कलुआ निवासी मोढ़ा भी था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की एक मोटर, एक हथौड़ा, एक प्लास, स्टार्टर की पत्तियां और मोटर का तार बरामद किया। पुलिस ने जफर अली व इमरान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जसबीर उर्फ कलुआ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed