फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested for printing fake notes in Naya Moradabad, Rs 2.28 lakh recovered

Moradabad News: नया मुरादाबाद में नकली नोट छापते दो गिरफ्तार, 2.28 लाख बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for printing fake notes in Naya Moradabad, Rs 2.28 lakh recovered
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पुलिस और एसओजी ने नया मुरादाबाद में रविवार देर रात एक मकान पर छापा मारकर नकली नोट छाप रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो लाख 28 हजार 300 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, स्कैनर और अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों ने नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगा रखा था। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता के बताया कि रविवार रात पाकबड़ा थाने की पुलिस और एसओजी ने पाकबड़ा क्षेत्र में नया मुरादाबाद सेक्टर सात स्थित एक मकान में दबिश दी। पुलिस ने यहां से पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी में रह रहे अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गौसपुर की मिलक निवासी सलमान और अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल निवासी बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी यहां चार-पांच माह से नकली नोट छाप रहे थे।
विज्ञापन

मौके से 500 के 423 और 100 के 168 नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी बिलाल अहमद बीएससी पास है, जबकि सलमान हाईस्कूल फेल है। आरोपियों ने बताया कि वह धनतेरस और दीवाली के लिए त्योहार पर बाजार में खपाने के लिए नकली नोट छाप रहे थे। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इस तरह तैयार कर रहे थे नकली नोट
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी बिलाल और सलमान ने बताया कि वह पहले असली नोट को स्कैन कर उसकी कॉपी करते थे। इसके बाद उसे एडिट करके असली नोट का रूप देते थे। प्रिंट निकाल कर उसे पैमाना और पेपर कटर से काटकर असली नोट की तरह बना लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed