फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused in custody in student suicide case

Moradabad News: छात्र की आत्महत्या के मामले में दो आरोपी हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused in custody in student suicide case
मुरादाबाद। बीए के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छात्र ने अपमानित होने पर रामगंगा नदी में कूदकर जान दे दी थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है, उधर छात्र के भाई ने एक्स (ट्विटर) कर पुलिस पर धाराओं में खेल करने का आरोप लगाया है। एक्स में डीजीपी और मुख्यमंत्री को भी टैग किया गया है।
विज्ञापन

भगतपुर थाने के चतरपुर नायक मझरा फरासिया पुर निवासी मोहम्मद हारुन उर्फ नवाजिश खान मुस्लिम डिग्री काॅलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने 29 अगस्त को कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी में कूदकर जान दे दी थी। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ था। छात्र के भाई फारुख ने दो युवती समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि कटघर के पीतल नगरी निवासी छात्रा भी उसके भाई के साथ कॉलेज में पढ़ती थी। छात्रा ने 29 अगस्त को फोन कर हारुन को हिंदू काॅलेज के पास बुलाया था। आरोप है कि छात्रा और उसकी के साथ अन्य युवक भी मौजूद थे। वहां से हारुन भाग निकला था। इसके बाद हारुन की दोस्त ने फोन करके मिगलानी सिनेमा के पास बुला लिया था।
विज्ञापन

यहां से हारुन को आरोपी बाइक पर बैठाकर पीतलनगरी स्थित आरिफ के घर ले गए। यहां पहले से पीतल नगर निवासी फारूक, इकराम, जीशान, मुशर्रफ, मूंढापांडे के गोविंद पुर निवासी अजीम रापमुर दोराहा निवासी समीर चौधरी, दलपतपुर निवासी फैसल के अलावा अमन उर्फ मुकर्रम निवासी तहसील स्कूल, गुड्डू निवासी देवापुर, सुहैब निवासी पीतल बस्ती, गुलफाम निवासी देवापुर थे। इनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे। यहां हारुन उर्फ नवाजिश के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसका मुंडन करा दिया गया है। आरोपियों ने उसकी भौंहें तक कटवा दीं। इसके अलावा भी उसे तरह-तरह से अपमानित किया गया। इस घटना से ही अपमानित होने के बाद उसने जान दी थी। इस मामले में युवती के पिता इकराम और बरवाला मझरा निवासी तालिब को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed