फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused arrested in case of misconduct with collection *amin*

Moradabad News: संग्रह अमीन से अभद्रता के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of misconduct with collection *amin*
बिलारी। हरियाना गांव में बकाया वसूली करने गए संग्रह अमीन से अभद्रता के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उधर, बिलारी पुलिस ने कई अन्य मामलों में शांतिभंग करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हरियाना हल्के पर तैनात संग्रह अमीन चंद्रपाल सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि हरियाना गांव में बैंक के एक बकाएदार के घर वह बकाया वसूली के लिए करने गए थे। अमीन के अनुसार बकाएदार के बेटे फैजान और उसके भाई कैफ ने अभद्रता करते हुए वसूली संबंधी सरकारी कार्य में बाधा डाली और देख लेने की धमकी दी। एसडीएम के निर्देश पर कुंदरकी के दरोगा बृजपाल सिंह ने दोनों आरोपी भाइयों फैजान और कैफ को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

बिलारी थाने के दरोगा कृष्णकुमार ने सहसपुर गांव के मोहल्ला कहारान निवासी राहुल सिंह को पड़ोसियों से बच्चों के विवाद में झगड़ा करने पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसी गांव के इब्राहीम खां को परिवार के लोगों से झगड़ा करने के पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दरोगा रोहित कुमार ने जरगांव निवासी बंटी सिंह को दूसरे पक्ष से साइकिल खड़ी करने को लेकर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। देर शाम एसडीएम की अदालत ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed