फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused arrested for attacking girl's brother

युवतियों के भाई पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking girl's brother
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों के भाई पर हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव निवासी दो बहनें मंगलवार दोपहर अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ खेत पर गई थीं। आरोप है कि आरोपी दानिश और उसके साथ एक अन्य साथी खेत पर पहुंच गया और युवतियों के साथ छेड़खानी की। इस दौरान खेतों में काम कर रहीं अन्य महिलाओं ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की थी। इसी दौरान युवतियों का भाई वहां पहुंच गया और उसने विरोध किया। आरोपियों ने अपने गांव से अन्य लोग बुला लिए। इस मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित युवतियों के परिजन और उनके गांव के लोग भी आ गए थे। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया था। इस घटना के बाद दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर संजय पांचाल ने बताया कि छेड़खानी के मुख्य आरोपी दानिश और मारपीट करने में आरोपी जलीस को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed