फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Twenty lakh 56 thousand voters will choose their MP today

Moradabad News: बीस लाख 56 हजार मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Twenty lakh 56 thousand voters will choose their MP today
मुरादाबाद। लोकसभा क्षेत्र के बीस लाख 56 हजार मतदाता शुक्रवार को मतदान कर अपना सांसद चुनेंगे। इस बार 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए 1725 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। आयोग ने मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार में पुलिस कर्मियों और मतदान कर्मियों को मतदान स्थलों तक भेजने के लिए टेंट लगाए गए थे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीणा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक 1728 बूथों पर कर्मचारी बसों से भेजे गए। मतदान कर्मियों ने बूथों पर अपना मोर्चा संभाल लिया है। सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि कुल सात हजार 600 कर्मचारियों की मतदान के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। मतदान स्थलों पर छह हजार 900 कर्मचारी मोर्चा संभाल रहे हैं। बढ़ापुर के 405 बूथों पर कर्मचारियों की ड्यूटी बिजनौर से लगाई गई है। लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख 56 हजार 514 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस विधानसभा सीट पर इतने मतदाता
बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र : तीन लाख 59 हजार 915 मतदाता
कांठ विधानसभा क्षेत्र : तीन लाख 91 हजार 128 मतदाता
-ठाकुरद्वारा : तीन लाख 77 हजार323 मतदाता
मुरादाबाद ग्रामीण : तीन लाख 91 हजार 371 मतदाता
मुरादाबाद नगर : पांच लाख 36 हजार 777 मतदाता
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
इस बार मुरादाबाद लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें बसपा से मो. इरफान सैफी, सपा से रूचि वीरा, भाजपा से कुंवर सर्वेश कुमार, अपना हक पार्टी के अजय यादव, भारतीय बहुजन समाज पार्टी के ओंकार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी से गंगा राम शर्मा, समता पार्टी से शकील अहमद, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के हरकिशोर सिंह, निर्दलीय अमरजीत जाटव, मो. जमशेद, मुर्सरत हुसैन और साधना सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed