{"_id":"61901cc7cd2f244378214375","slug":"twelve-dengue-patients-found-in-the-city-moradabad-news-mbd409354535","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मिले डेंगू के बारह मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मिले डेंगू के बारह मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डेंगू का फैलाव कम नहीं हो रहा है। शहर में डेंगू के बारह मरीज और मिले हैं। डेंगू पीड़ितों में तीन युवतियां और एक महिला शामिल हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार के आंकड़े के पास पहुंच गई है।
शनिवार को लैब से आई रिपोर्ट में बारह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज शहर क्षेत्र के हैं। जो मोहल्ले पीरजादा, असालतपुरा, बुधबाजार, गलशहीद, कच्चा बाग, नवाबपुरा, बारादरी, पीटीसी, कटघर, मकबरा में पाए गए हैं। इसमें दस साल का बालक और पचास साल की महिला शामिल हैं। मोहल्ला पीरदाजा और असालतपुरा में डेंगू के दो-दो मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या अब बढ़कर 998 हो गई है।
अगवानपुर में डेंगू आशंकित महिला मिली
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में शनिवार को निजी लैब से एक महिला की डेंगू आशंकित रिपोर्ट प्राप्त हुई। महिला काफ ी दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी आमिल मजदूर है। उसकी पत्नी अंजुम एक सप्ताह से बुखार की चपेट में थी। उसका नगर पंचायत में निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था। इसके बावजूद महिला को आराम नहीं हुआ। डॉक्टर की सलाह के बाद अंजुम के बुखार की जांच कराई गई। शनिवार को निजी लैब से उसकी रिपोर्ट डेंगू आशंकित पाई गई। इससे परिजन घबरा गए। उन्होंने महिला को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।