फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tuesday night was the coldest, mercury reached below five

Moradabad News: मंगलवार की रात सबसे सर्द, पांच के नीचे पहुंचा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Tuesday night was the coldest, mercury reached below five
मुरादाबाद। इस बार सर्दी में पूस की रात ही नहीं दिन भी लोगों को सताने लगी है। इस सीजन में मंगलवार की रात सबसे ठंडी रही। रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। शाम चार बजते-बजते अंधेरा छा गया। पांच से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवाई ने गलन बढ़ा दी।
विज्ञापन


जनवरी माह आधा बीत चुका है, लेकिन सर्दी का सितम कम होने के बजाय लगातार बढ़ ही रहा है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। जब तक जरूरी काम न हो, लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह दस बजे तक भी कोहरे की ऐसी चादर थी कि दृश्यता बमुश्किल दस मीटर ही थी। शहरवासियों को उम्मीद थी कि समय बढ़ने के साथ मौसम में सुधार आएगा, लेकिन समय बढ़ने के साथ उन्हें मायूसी ही मिली। पांच दिन बाद हवा ने अपनी दिशा बदली। पश्चिम के बजाय बुधवार को पूरब दिशा की हवा रही। पुरवाई ने हाल बेहाल कर दिया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस था। यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी और शाम को 88 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन




फरवरी में तेजी से तापमान बढ़ने का अनुमान

- मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान आया है कि फरवरी के बाद तेजी से गर्मी बढ़ेगी। बसंत ऋतु का अहसास ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। इसकी वजह अल-नीनो है। इस स्थिति में तापमान तेजी से बढ़ता है और बारिश बहुत कम होती हैं। यही वजह है कि इस बार दिसंबर और जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अल-नीनो

- प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना अल-नीनो कहलाती है। आसान भाषा में समझें तो समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं, उस समुद्री घटना को अल-नीनो नाम दिया गया है। इस बदलाव की वजह से समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ज्यादा हो जाता है।




- बारिश न होने से सूखी ठंड हो रही है। इसलिए लोगों को ज्यादा महसूस हो रही है। अभी बारिश होने के आसार नहीं है। कभी-कभी धूप हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते ठंड सताएगी। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article