{"_id":"616dc86c95ba581070762cc9","slug":"tte-of-himgiri-express-dies-after-falling-from-train-city-news-mbd406615778","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमगिरी एक्सप्रेस के टीटीई की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमगिरी एक्सप्रेस के टीटीई की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हिमगिरी एक्सप्रेस में तैनात टीटीई की रविवार देर रात 11.30 बजे ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन की है। हावड़ा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 02331 (हिमगिरी एक्सप्रेस) में टीटीई दर्शनपाल की ड्यूटी लखनऊ से मुरादाबाद तक थी। 11.22 बजे ट्रेन बरेली स्टेशन पर रुकी। इस दौरान टीटीई ट्रेन से नीचे उतरकर खड़े हो गए। इसके बाद ट्रेन के चलने पर कोच में चढ़ने की कोशिश में उनका पैर फिसला और वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गए।
जब तक ट्रेन रुकती तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। हादसे के चंद मिनटों बाद ही टीटीई ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मुरादाबाद कंट्रोल तक पहुंची तो मंडल मुख्यालय से सीआईटी विजयंत कुमार शर्मा और उनकी टीम बरेली पहुंची। वहां शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शाम पांच बजे शव मुरादाबाद लाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। टीटीई दर्शनपाल (46) मुरादाबाद के कोतवाली थानाक्षेत्र के कंजरी सराय के रहने वाले थे। रेल स्टाफ ने उनकी मौत पर संवेदना व्यक्त की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि टीटीई की मौत ड्यूटी के दौरान हुई। ऐसे में मुआवजा, अनुकंपा के आधार पर नौकरी आदि सभी लाभ परिवार को दिए जाएंगे।