{"_id":"6205724357edfb43d343fed6","slug":"trying-to-spoil-the-atmosphere-before-voting-in-moradabad-city-news-mbd418535856","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में मतदान से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में मतदान से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। 14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से चंद रोज पहले मुरादाबाद में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने मूंढापांडे के शिवपुरी गांव में डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर दी। गुरुवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया।
दो दिन पहले भी गांव में सवर्ण वर्ग के लोगों द्वारा लगाए स्वागत बोर्ड पर भी किसी ने कालिख पोत दी थी। इस घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रतिमा से छेड़छाड़ करने के मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे के शिवपुरी गांव में संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। गुरुवार सुबह अनुसूचित वर्ग के लोग पार्क में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर किसी ने कालिख पोत दी और प्रतिमा को खंडित भी किया गया है। लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे डा. गणेश कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी संजय पांचाल फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया है। इसी दौरान सवर्ग वर्ग के लोगों द्वारा बताया गया कि उन्होंने दो दिन पहले गांव के एंट्री प्वाइंट पर स्वागत बोर्ड लगाया था। इस बोर्ड पर भी किसी ने कालिख पोती है।
विज्ञापन
सीओ ने दोनों पक्षों से बात की और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हो गए। एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मूंढापांडे थाने में पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। गांव में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। फिर भी एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।