{"_id":"6293d44ee449f549401043c3","slug":"trucks-diesel-tank-explodes-while-welding-repaired-dies-bilari-news-mbd429720989","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्डिंग करते समय ट्रक की डीजल टंकी फटी मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्डिंग करते समय ट्रक की डीजल टंकी फटी मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। ब्लॉक क्षेत्र के डींगरपुर गांव में रविवार दोपहर बाद ट्रक की डीजल टंकी की वेल्डिंग कर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी आबिद हुसैन (45) की थाना मैनाठेर के डींगरपुर गांव में गैस वेल्डिंग की दुकान है। रविवार दोपहर बाद वह दुकान पर खड़े एक ट्रक की डीजल टंकी में गैस वेल्डिंग कर रहा था। पता चला है कि टंकी में गैस भर जाने और दबाव बढ़ जाने पर अचानक टंकी फट गई और उसके टुकड़े आबिद के चेहरे तथा सीने पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दुकानदार और परिजन घायल आबिद को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक आबिद के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा चार बच्चे, दो छोटे भाई और एक बहन है। मृतक अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। आबिद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। उधर पुलिस कार्रवाई के डर से वेल्डिंग कराने वाला ट्रक चालक अपना ट्रक आबिद की दुकान पर ही छोड़कर भाग गया।