फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trucks diesel tank explodes while welding repaired dies

बेल्डिंग करते समय ट्रक की डीजल टंकी फटी मिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
trucks diesel tank explodes while welding repaired dies
कुंदरकी। ब्लॉक क्षेत्र के डींगरपुर गांव में रविवार दोपहर बाद ट्रक की डीजल टंकी की वेल्डिंग कर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी आबिद हुसैन (45) की थाना मैनाठेर के डींगरपुर गांव में गैस वेल्डिंग की दुकान है। रविवार दोपहर बाद वह दुकान पर खड़े एक ट्रक की डीजल टंकी में गैस वेल्डिंग कर रहा था। पता चला है कि टंकी में गैस भर जाने और दबाव बढ़ जाने पर अचानक टंकी फट गई और उसके टुकड़े आबिद के चेहरे तथा सीने पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दुकानदार और परिजन घायल आबिद को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

मृतक आबिद के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा चार बच्चे, दो छोटे भाई और एक बहन है। मृतक अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। आबिद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। उधर पुलिस कार्रवाई के डर से वेल्डिंग कराने वाला ट्रक चालक अपना ट्रक आबिद की दुकान पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed