{"_id":"6ae261681c024d79d3059938","slug":"truck-hits-electric-wire-driver-dies-from-electrocution-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1026489-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिजली के तार से टकराया ट्रक, करंट लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिजली के तार से टकराया ट्रक, करंट लगने से चालक की मौत
विज्ञापन
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव में बुधवार की सुबह करीब छह बजे बैक करते समय ट्रक बिजली के तार से टकरा गया। इससे ट्रक में करंट प्रवाहित हो गया और चालक चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि पाकबड़ा के शनिवार का बाजार निवासी शाकिर (35) ट्रक चालक था। बुधवार को वह लोधीपुर राजपूत गांव में फैक्टरी के सामने ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक की बॉडी पीछे लटक रहे बिजली के तार से टकरा गई। तार के संपर्क में आते ही ट्रक में करंट उतर आया और शाकिर भी उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को देकर बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद वह शाकिर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाकिर के परिवार में पत्नी सुहाना और तीन बच्चों मो. कैफ, इनायत जहां और मो. साहिल हैं।