फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck helper going to take tea dies in accident

ट्रक खड़ा कर चाय पीने जा रहे हेल्पर को टक्कर मारकर वाहन फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Truck helper going to take tea dies in accident
ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके ढाबे से चाय लेने जा रहे हेल्पर की वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सहारनपुर का निवासी था।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर जालान निवासी सुनील कुमार ट्रक चलाता है। उसके साथ ट्रक पर सुखविंद्र (36) पुत्र मानसिंह निवासी जनपद सहारनपुर में गांव फतेहपुर हेल्पर है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे दोनों ट्रक लेकर मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब यह छजलैट थाना क्षेत्र में कूरी रवाना के अड्डे पर पहुंचे तो यहां ढाबा खुला देखकर सुनील ने चाय पीने के लिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद हेल्पर सुखविंद्र ट्रक से उतरकर चाय लेने के लिए जा रहा था। जैसे उसने सड़क को पार किया वैसे ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन सुखविंद्र को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ढाबे पर मौजूद लोग और ट्रक चालक सुनील दौड़कर पहुंचे। घायल हेल्पर सुखविंद्र को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही छजलैट पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। लेकिन यहां मंगलवार की दोपहर सुखविंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छजलैट पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाध्यक्ष छजलैट राम प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ट्रक चालक की तहरीर के आधार पर छजलैट पुलिस ने फरार हुए वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed