{"_id":"6320399257d5641d470b5083","slug":"truck-driver-murdered-by-slitting-his-throat-in-kundarki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Murder: कुंदरकी में ट्रक चालक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Murder: कुंदरकी में ट्रक चालक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Sep 2022 01:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:36 PM IST
सार
एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। मृतक के बेटे ने अपनी भाभी पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के जैतपुर पट्टी निवासी ट्रक चालक मुश्ताक (60) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह चालक का शव अपने ही मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात चालक का बेटा-बहू व पत्नी मकान के भूतल पर सो रहे थे। जबकि खाना खाने के बाद मुश्ताक मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गए थे। मंगलवार सुबह बेटा निजामुद्दीन मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी देहात संदीप कुमार मीना व सीओ कटघर शैलजा मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। बेटे ने अपनी भाभी पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। चालक की बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। बड़े बेटे की पत्नी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए मौके से नमूने लिए। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है। एसपी देहात का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और विवेचना कर जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन