फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trouble due to Haryana buses not coming to Moradabad

Moradabad News: हरियाणा की बसें मुरादाबाद नहीं आने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to Haryana buses not coming to Moradabad
मुरादाबाद। गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान शुरू हो गया है। हरियाणा की बसें मुरादाबाद नहीं आ रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री दो दिन से मुरादाबाद बस अड्डे पर बसों का इंतजार करने के बाद लौट जा रहे हैं। तिगरी मेले की वजह से गढ़मुक्तेश्वर, दिल्ली और मेरठ के यात्रियों को रोज डेढ़ से दो घंटे बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, गुड़गांव की 10 बसें मुरादाबाद आती हैं। मुरादाबाद से हरियाणा के विभिन्न शहरों के लिए रोज 1650 यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। दिल्ली हाइवे पर रूट डायवर्जन और गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान के कारण हरियाणा की बसें मुरादाबाद नहीं आ पा रही हैं। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री रोज मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर आ रहे हैं। इंतजार करने के बाद उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर पूछे जाने पर बताया जाता है कि कुछ समय बाद बस आएगी। लेकिन दो घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं आई। यात्रियों का कहना है कि हरियाणा के लिए बसें नहीं होने से अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। चालकों और परिचालकों ने बताया कि तिगरी मेले और गंगा स्नान के चलते इस प्रकार की समस्या 28 नवंबर तक बनी रहेगी। चालकों का कहना है कि दिल्ली, मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर जाने वाली बसों को घूम कर जाना पड़ रहा है। इसलिए सभी बसें डेढ़ से दो घंटे में आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article