फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Triple talaq given to woman for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to woman for not fulfilling dowry demand
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि एक साल पहले उसका निकाह जयंतीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि पंद्रह जुलाई को पति ने उस पर दबाव बनाया है कि वह मायके से पचास हजार रुपये लेकर आए। महिला ने मायके से रुपये लाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसी बात से पति भड़क गया और उसने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। एसएसपी पवन कुमार ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed