फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tree plantation was done in the university on Khejadli Day along with havan pujan.

Moradabad News: हवन पूजन के साथ खेजड़ली दिवस पर यूनिवर्सिटी में किया गया पौधरोपण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation was done in the university on Khejadli Day along with havan pujan.
मुरादाबाद। हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी में खेजड़ली दिवस पर हवन पूजन के साथ पौधरोपण किया गया। इस दौरान ब्रह्मलीन संत गुरु राजेंद्रानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिश्नोई पर्यावरण समिति की तरफ से निर्माणाधीन हरदासपुर स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में खेजड़ली दिवस मनाया गया। इस दौरान कुलपति सचिन माहेश्वरी के सहयोग से परिसर में हवन एवं जम्भवाणी का पाठ करके गुरु जंभेश्वर भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पर्यावरण के लिए समर्पित ब्रह्मलीन संत गुरु राजेंद्रानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और नेताओं ने निर्णय लिया कि बिश्नोई पर्यावरण समिति प्रत्येक वर्ष खेजड़ली दिवस पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान यूनिवर्सिटी के विकास पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल सैनी, अधिशासी अभियंता राजेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री राजन विश्नोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed