फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Travel from Moradabad to Mumbai for Rs 385

Moradabad News: मुरादाबाद से मुंबई तक 385 रुपये में कीजिए सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Travel from Moradabad to Mumbai for Rs 385
मुरादाबाद। लालकुआं से मुरादाबाद होकर बांद्रा टर्मिनस तक चलने वाली मुंबई एक्सप्रेस की किराया सूची जारी हो गई है। मुरादाबाद से बांद्रा टर्मिनस तक साधारण श्रेणी का किराया 385 रुपये है। वहीं स्लीपर का टिकट 665 रुपये और सबसे महंगा सेकेंड एसी का टिकट 2490 रुपये का है। पहले दिन ही यात्रियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली। शुक्रवार देर रात तक ट्रेन के स्लीपर क्लास में बुकिंग के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो गई।
विज्ञापन


यह ट्रेन 21 अक्तूबर से हर सोमवार को लालकुआं से सुबह 7:45 बजे चलेगी। मुरादाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 10 बजे पहुंचेगी। स्लीपर के अलावा ट्रेन में मुरादाबाद से बांद्रा तक थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास का टिकट 1630 रुपये, थर्ड एसी का टिकट 1735 रुपये का है। मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, हापुड़ के यात्रियों ने ट्रेन को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुकिंग शुरू होने के बाद देर रात तक स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट जारी हो गई। दिवाली से पहले 28 अक्तूबर को ट्रेन की एसी क्लास में भी वेटिंग लिस्ट है। मुरादाबाद से बांद्रा तक पहुंचने में ट्रेन 22 घंटे 28 मिनट का समय लेगी। विभागीय जानकारों का मानना है कि बहुत जल्द ट्रेन के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। यह ट्रेन सप्ताह में दो या तीन दिन चलाई जा सकती है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के लोगों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी। बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

मथुरा की राह भी हुई आसान
मुरादाबाद से मथुरा जाने के लिए भी सप्ताह में एक ही ट्रेन उपलब्ध है। बांके बिहारी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु अधिकतर बृहस्पतिवार को चलने वाली (22200) सुशासन एक्सप्रेस से जाते हैं। अब उन्हें (22544) मुंबई एक्सप्रेस के रूप में सोमवार को एक विकल्प मिल जाएगा। दोनों ट्रेनों में मथुरा तक जनरल क्लास का टिकट 125 रुपये व स्लीपर क्लास का 235 रुपये का है। सुशासन एक्सप्रेस का मुरादाबाद के बाद सीधा ठहराव गाजियाबाद है, इसलिए मथुरा तक पहुंचने में कम समय लेती है, जबकि मुंबई एक्सप्रेस अमरोहा व हापुड़ में भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed