{"_id":"603f257c1ee6e424186d6fa8","slug":"transporter-son-murdered-in-moradabad-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रुपयों के विवाद में ट्रांसपोर्टर के लापता बेटे की हत्या, नाले से मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रुपयों के विवाद में ट्रांसपोर्टर के लापता बेटे की हत्या, नाले से मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 03 Mar 2021 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके से लापता ट्रांसपोर्टर के बेटे मगन की हत्या का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को ट्रांसपोर्टर के बेटे को रुपये देने के बहाने दो लोग बुलाकर ले गए थे। दोनों ने ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या कर शव नाले में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों को शक के घेरे में हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इस दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी मोहित और लखन की निशानदेही पर मझोला के मैनाठेर की मिलक के पास नाले से शव बरामद कर लिया है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि रुपयों के विवाद में मगन की हत्या की थी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने रुपये देने के बहाने लाकड़ी फाजलपुर निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मगन को बुलाकर कर उसकी हत्या की थी। घटना 11 फरवरी की शाम की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।