{"_id":"6664f209b13b70db1d057a14","slug":"transparent-sheets-are-being-installed-on-the-footpath-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-416078-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुध बाजार में फुटपाथ पर लगाई जा रही पारदर्शी शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुध बाजार में फुटपाथ पर लगाई जा रही पारदर्शी शीट
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बुध बाजार को और आकर्षित बनाने के लिए पारदर्शी शीट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बन जाने के बाद न सिर्फ इसका लाभ बुध बाजार के दुकानदारों को होगा, बल्कि वहां पहुंचे फुटपाथ पर चलने वाले ग्राहक भी धूप और बारिश से बच सकेंगे।
स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बुध बाजार में सड़कों के चौड़ीकरण, अंडरग्राउंड बिजली के केबल बिछाने का काम पूरा हो चुका है। तीन ट्रांसफार्मर भी शिफ्ट कर दिए गए हैं। सड़क के दोनों ओर दुकानों और रेलिंग के बीच पैदल लोगों के चलने की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाया गया है। कुछ दिन पहले कुछ व्यापारियों ने धूप से बचने के लिए तिरपाल आदि दुकान के बाहर निकाल कर लगा लिए थे। जिसे नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान हटा दिया था। इस मामले को लेकर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें सुझाव दिया था कि व्यापारियों व ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था कर दी जाए जिससे लाेग धूप से बच सकें। नगर आयुक्त द्वारा मामला मंडलायुक्त के संज्ञान में लाने के बाद मंडलायुक्त ने विधायक के सुझाव की सराहना करते हुए स्मार्ट सिटी के अफसरों से फसाड, रेलिंग और दुकानों के बीच बने फुटपाथ को उच्चकोटि की पारदर्शी शीट से कवर करने का निर्देश दिया था।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण निगम द्वारा पारदर्शी शीट को लोहे के एंगिल के सहारे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शीट के लग जाने से बुधबाजार की रौनक और बढ़ जाएगी। ग्राहकों, दुकानदारों को भी इसका बेहतर लाभ मिलेगा।